<nसोनिया गांधी ने बोला हमला, कुछ लोग RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैंo title>

    दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए कहा है कि कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है। हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर कही।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी है। आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है। गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि महात्मा गांधी के रास्ते से हटकर अपनी दिशा में ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, पिछले कुछ वर्षों में साम-दाम-दंड-भेद का खुला कारोबार करके वे अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं, इसके सभी के बावजूद भारत नहीं भटका है क्योंकि हमारे मुल्क में गांधी के विचारों की आधारशिला है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आजकल कुछ लोगों ने गांधी के विचारों उल्टा करने का प्रयास किया है। कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी नहीं RSS देश का प्रतीक बन जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है।